गुप्ता धाम जानेवाला रास्ता होगा सुगम

सासाराम (ग्रामीण) : सोमवार को राधाकृष्ण धाम कमेटी की 12वीं सभा महर्षि अंजनेश महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें 2015-16 के लिए कमेटी गठित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि मां तारा चंडी धाम से गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते को सहज व सुगम बनाया जायेगा व श्री राधाकृष्ण मंदिर का भव्य […]

सासाराम (ग्रामीण) : सोमवार को राधाकृष्ण धाम कमेटी की 12वीं सभा महर्षि अंजनेश महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें 2015-16 के लिए कमेटी गठित की गयी.
बैठक में निर्णय लिया गया कि मां तारा चंडी धाम से गुप्ता धाम जाने वाले रास्ते को सहज व सुगम बनाया जायेगा व श्री राधाकृष्ण मंदिर का भव्य निर्माण भी किया जायेगा.
बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी बनायी गयी,जिसमें अनिल सिंह यादव, शिव नारायण सिंह यादव, सुग्रीव प्रसाद सिंह, मंटू सिंह, ललन सिंह, हरिहर सिंह, डाॅ सुनील सिंह यादव, अंजनि कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, हीरा सिंह, उर्फ नेता जी व विनोद तिवारी संरक्षक मंडल में हैं.
वहीं, हरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, ददन सिंह को
कोषाध्यक्ष, अरविंद सिंह को सचिव, उमेश शर्मा को उपसचिव, जगजीतन राम को उपाध्यक्ष, रामस्वारथ कुशवाहा को सहायक कोषाध्यक्ष व पुनीत कुमार मेहता को
सहायक सचिव चुना गया.
साथ ही सदस्य के रूप में रामाशीष सिंह, हरदेव गौड़, अरविंद शर्मा, केदार सिंह, सुमित कुशवाहा, महेश ठाकुर, शेषनाथ कोल,
अक्ष्यवर पासवान, वीरेंद्र समाजवादी, राजू यादव, प्रमोद गौड़,
अरविंद अकेला, पंकज राम,
बिंदेश्वरी यादव, चंदन कुमार व धनंजय कुमार सिंह को कमेटी में शामिल किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >