भाइयों की समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना

सासाराम (नगर) : भाई की समृद्धि को ले बहनों ने भैया दूज के अवसर पर पूजा पाठ कर भाई के मंगल कामना की. इस अवसर पर रीति रिवाज के अनुसार महिलाओं ने प्रात: काल मे हसुआ सूप से पीट कर दलीदर को खदेड़ा. वहीं घरों में गृहिणियों ने विशेष पकवान दालपूरी व पीठा बनायी. वहीं […]

सासाराम (नगर) : भाई की समृद्धि को ले बहनों ने भैया दूज के अवसर पर पूजा पाठ कर भाई के मंगल कामना की. इस अवसर पर रीति रिवाज के अनुसार महिलाओं ने प्रात: काल मे हसुआ सूप से पीट कर दलीदर को खदेड़ा. वहीं घरों में गृहिणियों ने विशेष पकवान दालपूरी व पीठा बनायी. वहीं महिलाओ गोबर के गोधन का बना कर उसे पूजा पाठ की वो कुटते हुए अपने भाइयों के मंगल कामना को ले मंगल गलत गायी.वो दीर्घायु सुख समृद्धि की कामना की.
नोखा प्रतिनिधि के अनुसार, भाई बहन का पर्व भैया दूज बहनों ने बड़े धूमधाम से शुक्रवार की सुबह में रेंगनी का कांटा को ला कर गाय की गोबर में चना डाल कर कुटी एवं भाई की लंबी उम्र की दुआ मांगी. अमर पीठा खाया गया. भवरह निवासी कृति राज ने बताया कि भाई की लंबी उम्र के लिये अमर पीठा प्रसाद के रूप में घर के सदस्यों को खिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >