विपक्षियों से सावधान रहने की जरूरत : जदयू

सासाराम(ग्रामीण). जदयू ने शहर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल कुराइच-महावीर स्थान में परचा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान नेताओं ने संगठन के महासचिव राकेश कुमार ने नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. जिला महासचिव धनंजय पटेल ने विरोधियों के शासन व उसके कार्यो से भी लोगों को अवगत कराया. कार्यक्रम के दौरान नेताओं […]

सासाराम(ग्रामीण). जदयू ने शहर के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल कुराइच-महावीर स्थान में परचा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान नेताओं ने संगठन के महासचिव राकेश कुमार ने नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. जिला महासचिव धनंजय पटेल ने विरोधियों के शासन व उसके कार्यो से भी लोगों को अवगत कराया. कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि विपक्षियों से सावधान रहने की जरूरत है.

नीतीश कुमार ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके नेतृत्व में राज्य का सर्वागीण विकास संभव है. इस मौके पर नप उपाध्यक्ष शेखर कुशवाहा, नगर अध्यक्षा संगीता सिंह, राकेश कुमार उर्फ सिद्धु, धनंजय पटेल, रिंकू सिंह, नगर प्रवक्ता अलख निरंजन, अभिषेक पटेल, सरदार परमजीत सिंह, पिंकी देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी व गोविंद तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >