विपक्षियों से सावधान रहने की जरूरत : जदयू

करगहर (रोहतास). सूबेदार सिंह महाविद्यालय में रविवार को प्रखंडस्तरीय कुशवाहा समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें कुशवाहा समाज के राजनीतिक, शैक्षणिक व आर्थिक समेत सर्वागीण विकास सहित कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, समाज के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए युवा सम्राट कुशवाहा महासंघ का गठन किया गया. इसमें संगठन अध्यक्ष […]

करगहर (रोहतास). सूबेदार सिंह महाविद्यालय में रविवार को प्रखंडस्तरीय कुशवाहा समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें कुशवाहा समाज के राजनीतिक, शैक्षणिक व आर्थिक समेत सर्वागीण विकास सहित कई पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही, समाज के लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए युवा सम्राट कुशवाहा महासंघ का गठन किया गया.

इसमें संगठन अध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक रंजन वर्मा, सचिव रंजन राय मुन्ना, महासचिव रंजन कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुमेश कुमार सिंह उर्फ गांधी जी को सर्वसम्मति से चुना गया. बैठक में राम नारायण सिंह, मुन्ना कुशवाहा, सरोज कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अमर प्रसाद, प्रमोद कुशवाहा, धर्मेद्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, लक्ष्मण कुशवाहा, मुन्ना सिंह व सुरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >