सीओ के आदेश की अवमानना की शिकायत

नौहट्टा (रोहतास): सीओ के आदेश नहीं मानते हुए 40 हजार का सामान चोरी करने व धमकी देने की शिकायत मंगलवार को अरुण कुमार की पत्नी किरण देवी ने अंचल व थाने में दर्ज करायी है. महिला ने अपने आवेदन में शाहवाज खां, जाफर खां, शरीफ खां व अयूब खां की पत्नी समेत पांच लोगों पर […]

नौहट्टा (रोहतास): सीओ के आदेश नहीं मानते हुए 40 हजार का सामान चोरी करने व धमकी देने की शिकायत मंगलवार को अरुण कुमार की पत्नी किरण देवी ने अंचल व थाने में दर्ज करायी है. महिला ने अपने आवेदन में शाहवाज खां, जाफर खां, शरीफ खां व अयूब खां की पत्नी समेत पांच लोगों पर सीओ के आदेश की अवमानना व सामान चोरी का आरोप लगाया है.

सीआइ ललन राम ने बताया कि सीओ के आदेश पर विवादित भूमि की मापी कर पिलर गाड़ा गया था. इस माले में विपक्षी को दो दिन के अंदर अंचल में आपत्ति दर्ज करने का समय भी दिया गया था. थानाध्यक्ष सत्येंद्र सत्यार्थी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है. सभी पहलुओं पर विचार कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >