भाजपा ने लिया जनसंपर्क का निर्णय

डेहरी ऑन सोन (रोहतास). भाजपा के नगर कमेटी की एक बैठक सोमवार को एनिकट में हुई. बैठक में एनडीए के बिहार विधान परिषद के प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह को विजयी बनाने के लिए सघन प्रचार अभियान चलाने व जनसंपर्क का निर्णय लिया गया. बैठक में सत्येंद्र कुमार को बिहारी अप्रवासी मंत्र का प्रदेश मंत्री बनाने, […]

डेहरी ऑन सोन (रोहतास). भाजपा के नगर कमेटी की एक बैठक सोमवार को एनिकट में हुई. बैठक में एनडीए के बिहार विधान परिषद के प्रत्याशी संतोष कुमार सिंह को विजयी बनाने के लिए सघन प्रचार अभियान चलाने व जनसंपर्क का निर्णय लिया गया.

बैठक में सत्येंद्र कुमार को बिहारी अप्रवासी मंत्र का प्रदेश मंत्री बनाने, रामाकांत सिंह को अतिपिछड़ा मंच की जिम्मेदारी मिलने पर उनका स्वागत किया गया.

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय ने आगामी डेहरी विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया. बैठक युवा मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व विधायक सत्य नारायण यादव, जिला महामंत्री अजय कुमार सिंह, शशि भूषण प्रसाद, अजय यादव, प्यारे लाल ओझा, कुमार विनोद सिंह, सत्येंद्र सिंह, रंग बहादुर यादव व प्रकाश गोस्वामी सहित कई वरीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >