सासाराम में पुलिस पर फायरिंग, इंस्पेक्टर समेत दस घायल

डेहरी : जमुहार गोपी बिगहा स्थित अवैध क्रशर मंडी में पुलिस ने शुक्रवार को एसपी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में अवैध क्रशर माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने 60 से अधिक अवैध क्रशरों को ध्वस्त किया. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में क्रशर माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग व पथराव किया. इससे […]

डेहरी : जमुहार गोपी बिगहा स्थित अवैध क्रशर मंडी में पुलिस ने शुक्रवार को एसपी शिवदीप लांडे के नेतृत्व में अवैध क्रशर माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने 60 से अधिक अवैध क्रशरों को ध्वस्त किया. पुलिस की कार्रवाई के विरोध में क्रशर माफियाओं ने पुलिस पर फायरिंग व पथराव किया.
इससे इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार सहित 10 पुलिसकर्मी घायल हो गये. छापेमारी में पुलिस ने एक हाइवा, दो बाइक, एक इंजन व दो क्रशर जब्त किये हैं. साथ ही, तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. सीओ से अवैध क्रशर चलानेवाले जमीन मालिकों की सूची मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >