सड़कदुर्घटना में एक की मौत, दो जख्मी

चेनारी (रोहतास): मिशन स्कूल के पास रविवार की देर रात दो मोटर साइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष के मुताबिक बाइकें असंतुलित हो कर आपस में टकरा गयीं. तीनों जख्मी को एक स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया […]

चेनारी (रोहतास): मिशन स्कूल के पास रविवार की देर रात दो मोटर साइकिलों के बीच हुई सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष के मुताबिक बाइकें असंतुलित हो कर आपस में टकरा गयीं. तीनों जख्मी को एक स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है.

इस दौरान हाटा निवासी संतोष सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गयी, जबकि उगहनी निवासी सुमंत सिंह व पंकज सिंह गंभीर रुप से जख्मी हो गये. उनका इलाज एक निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >