धारा-144 के बाद भी घर बनाने का आरोप

सासाराम (सदर) : मॉडल थाना क्षेत्र के कंपनी सराय निवासी सूरज कुमार सिंह ने सासाराम सीओ व मॉडल थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि धारा 144 लगने के बाद भी जबरन जमीन पर मकान बनाया जा रहा है. गौरतलब है कि अनुमंडल दंडाधिकारी, सासाराम ने वाद संख्या 175 द्वारा नगरपालिका खाता संख्या 531, प्लॉट […]

सासाराम (सदर) : मॉडल थाना क्षेत्र के कंपनी सराय निवासी सूरज कुमार सिंह ने सासाराम सीओ व मॉडल थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि धारा 144 लगने के बाद भी जबरन जमीन पर मकान बनाया जा रहा है.
गौरतलब है कि अनुमंडल दंडाधिकारी, सासाराम ने वाद संख्या 175 द्वारा नगरपालिका खाता संख्या 531, प्लॉट संख्या 112, नगरपालिका प्लॉट 1651 में रकबा चार डिसमिल में दूसरे पक्ष निर्मला देवी, पति धर्मराज सिंह द्वारा भवन बनाये जाने पर 23 मई, 2015 से ही धारा 144 लागू कर दिया गया है. आवेदक ने कहा है कि जबरन नियम को ताख पर रख कर भवन निर्माण कार्य शुरू किया गया है. इससे कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >