340 लीटर महुआ शराब बरामद

सासाराम (ग्रामीण): बरामद कर तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया व छह अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया. उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी व सहायक उत्पाद आयुक्त, रोहतास के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में यह सफलता मिली है. उन्होंने बताया कि शहीद मजार के दक्षिण पहाड़ […]

सासाराम (ग्रामीण): बरामद कर तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया व छह अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया. उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी व सहायक उत्पाद आयुक्त, रोहतास के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाये गये विशेष अभियान में यह सफलता मिली है.

उन्होंने बताया कि शहीद मजार के दक्षिण पहाड़ तली में स्थित रजोखर कोटा, धनकी जामुन व चुआनार में छापेमारी की गयी. इस दौरान 340 लीटर महुआ शराब, नौ क्विंटल महुआ व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गये. इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. इस छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक रंजन प्रसाद, फैयाज अहमद, अवर निरीक्षक सुरेश कुमार राम, दीपक कुमार, मिश्र सअनि उत्पाद परमानंद ठाकुर, राम पुकार सिंह व काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >