तीन नक्सली गिरफ्तार

डेहरी ऑन सोन: रोहतास पुलिस ने ईंट चिमनी भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने गये तीन नक्सलियों को धर दबोचा. रोहतास पुलिस अधीक्षक शिवदीप वामन लांडे ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार नक्सली अजय राजभर गिरोह के सदस्य है. कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव से पश्चिम […]

डेहरी ऑन सोन: रोहतास पुलिस ने ईंट चिमनी भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलने गये तीन नक्सलियों को धर दबोचा. रोहतास पुलिस अधीक्षक शिवदीप वामन लांडे ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार नक्सली अजय राजभर गिरोह के सदस्य है.

कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तिलौथू थाना क्षेत्र के निमियाडीह गांव से पश्चिम कैमूर पहाड़ी के नजदीक नक्सली कमांडर अजय राजभर व समीर उर्फ ऐनुल का दस्ता ईंट भट्ठा वालों से लेवी वसूलने आया है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित छापामारी हुई जिस में सासाराम थाना क्षेत्र के धौडाढ़ गांव का निवासी छोटू राम उर्फ पंकज,भोजपुर जिला के सिकरहटा थाना के चंदा गांव का निवासी रमेश राम और इसी गांव के मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया. बताया कि नक्सलियों के पास से लेवी मांगने वाला परचा नक्सली कागजात व साहित्य सहित मोबाइल बरामद हुआ है. कहा कि दूसरे कई नक्सली भागने में सफल हो गये. जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >