दो दुकानों से साढ़े छह लाख की चोरी

सासाराम (ग्रामीण) : सासाराम शहर के प्रकाश पेट्रोल पंप के समीप आदित्य इंटरप्राइजेज व एक पंक्चर बनानेवाली दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने करीब साढ़े छह लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. इस मामले में दुकानदार रवींद्र कुमार सिंह व शौकत अली ने सासाराम के नगर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष […]

सासाराम (ग्रामीण) : सासाराम शहर के प्रकाश पेट्रोल पंप के समीप आदित्य इंटरप्राइजेज व एक पंक्चर बनानेवाली दुकान का शटर तोड़ कर चोरों ने करीब साढ़े छह लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली. इस मामले में दुकानदार रवींद्र कुमार सिंह व शौकत अली ने सासाराम के नगर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है.
थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आदित्य इंटरप्राइजेज से 85 बैटरी व इंर्वटर, 37 पीस पुरानी बैटरी व 22 हजार रुपये चुराये गये हैं. वहीं, शौकत अली की दुकान से चोर कंप्रेशर मशीन व पंपसेट उखाड़ कर लेते गये. मामले की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि दोनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गये. इस दौरान चोरों ने घटना का अंजाम दिया. दुकान के सामने जो निशान पाये गये हैं, उससे साबित होता है कि चोर चारपहिया वाहन पर सवार होकर आये थे. सामान को वाहन पर लाद कर चोर चलते बने. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >