चैत्र नवरात्र मेले में होनेवाली भीड़ को लेकर उठाया कदम
सासाराम सदर : शहर के पूर्वी-दक्षिणी छोर पर स्थित शक्तिपीठ मां ताराचंडी धाम में लगने वाले चैत्र नवरात्र मेले व आयोजित होलेवाले भक्ति जागरण में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मां ताराचंडी कमेटी ने सोमवार को डीएम से विभिन्न मांगें की. कमेटी के महामंत्री महेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मां भगवती मां ताराचंडी के धाम में चैत्र नवरात्र मेला लगता है.
इस वर्ष भी 18 से 25 मार्च तक चैत्र नवरात्र मेला का लगेगा. इसके साथ-साथ 24 मार्च को भक्ति जागरण आयोजित किया जायेगा. इससे बिहार व उत्तर प्रदेश के कई नामी कलाकार हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि मेले व भक्ति जागरण में भक्तजनों की भीड़ को देखते हुए डीएम से विभिन्न मांगें की गयी है.
इसमें मेले के अवधी में महिला पुलिस सहित पुलिस बल की व्यवस्था, सागर व शक्तिपीठ मां भगवती के धाम तक पुलिस बल की गस्ती, धाम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थाई ट्रौफिक पुलिस की व्यवस्था, मेला प्रारंभ से लेकर समाप्ति तक प्रति दिन पानी की टैंक द्वारा पेयजल की व्यवस्था, इसके अतिरिक्त खराब पड़े चापाकल की मरम्मत, साफ-सफाई , केराेसिन तेल, दवा व चिकित्सकों की व्यवस्था व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने की मांग शामिल है.
