सफाई के लिए 16 एनजीओ ने डाले निविदा

सासाराम कार्यालय : शहर में सफाई की व्यवस्था स्वयं सेवी संस्थाओं के हवाले करने के लिए नगर पर्षद ने निविदा आमंत्रण की है. शुक्रवार को निविदा जमा करने के अंतिम दिन विभिन्न जिलों से 16 स्वयं सेवी संस्थाओं ने निविदा डाली है. इओ कुमारी हिमानी ने बताया कि 16 निविदाएं प्राप्त हुई हैं. शनिवार को […]

सासाराम कार्यालय : शहर में सफाई की व्यवस्था स्वयं सेवी संस्थाओं के हवाले करने के लिए नगर पर्षद ने निविदा आमंत्रण की है. शुक्रवार को निविदा जमा करने के अंतिम दिन विभिन्न जिलों से 16 स्वयं सेवी संस्थाओं ने निविदा डाली है. इओ कुमारी हिमानी ने बताया कि 16 निविदाएं प्राप्त हुई हैं. शनिवार को सशक्त स्थायी समिति व संस्थाओं के प्रतिनिधियों के समक्ष निविदा खोली जाएगी. इसके बाद चयनीत संस्थाओं को कार्यादेश जारी किया जायेगा. उन्होंने बताया कि शहर को पांच जोन में बांट कर एनजीओ के माध्यम से सफाई कार्य कराने का निर्णय बोर्ड ने लिया था. उक्त निर्णय के आलोक में निविदा आमंत्रित की गयी थी. संभवत: सोमवार से एनजीओ अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने लगें, इसके लिए त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >