चेनारी (रोहतास) : करमचट बांध स्थित दुर्गावती जलाशय के कंट्रोल रूम में मंगलवार को आग लग गयी. आग से कंट्रोल रूम जल कर खाक हो गया. घटना झंडोत्तोलन के बाद दोपहर करीब दो बजे हुई. पता चला है कि इस घटना से करोड़ों रुपये की मशीनें जल कर खाक हो गयी हैं. हादसे के वक्त कंट्रोल रूम में सिर्फ एक चौकीदार मौजूद था.
घटना के बाद बिजली सप्लाइ बंद होने के साथ जलाशय से जुड़े सभी काम ठप हैं. मामले की सूचना मिलने पर अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार देर रात करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली. अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पहली नजर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है. हालांकि, विभागीय जांच करा कर कारणों का पता लगाया जायेगा.
