स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

छात्र-छात्राएं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे पेश बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सेनानियों के त्याग व संघर्ष की दी जायेगी जानकारी सासाराम : स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूलों में नौ से 15 अगस्त के बीच दस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. इसमें बच्चों के साथ अभिभावकों व आमजनों की भी भागीदारी सुनिश्चित […]

छात्र-छात्राएं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे पेश
बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सेनानियों के त्याग व संघर्ष की दी जायेगी जानकारी
सासाराम : स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्कूलों में नौ से 15 अगस्त के बीच दस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे. इसमें बच्चों के साथ अभिभावकों व आमजनों की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन प्रसाद ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है.
कार्यक्रम का शिड्यूल तैयार करने में अभिभावकों व छात्र छात्राओं का भी सहयोग लिया जायेगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय इन आयोजनों का प्रतिवेदन 17 अगस्त तक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद को देगा. इसे 20 अगस्त को समेकित कर भारत सरकार को प्रेषित करना है. 15 अगस्त को सभी स्कूलों में झंडोत्तोलन अनिवार्य रूप से होगा. इस दौरान शिक्षक और छात्र-छात्राएं देशभक्ति से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करेंगे। छात्रों के बीच मिठाई का वितरण होगा. स्कूल को साफ कर आकर्षक रूप दिया जाएगा.
जिन कार्यक्रमों का होगा आयोजन: देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सेनानियों के त्याग और संघर्ष की जानकारी दी जायेगी.
स्वतंत्रता संघर्ष पर निबंध, क्विज, वाद-विवाद व देशभक्ति पर आधारित नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा. स्कूल प्रबंधन कमेटी व शिक्षक-अभिभावक की बैठक कर स्वतंत्रता आंदोलन में स्थानीय सोसाइटी के योगदान की जानकारी दी जायेगी. देशभक्ति के नारों व बैनर के साथ बच्चे प्रभात फेरी निकालेंगे. इसमें शिक्षकों, अभिभावकों व स्थानीय लोगों की भागीदारी होगी.
आजादी के 70 साल पर पेंटिंग प्रतियोगिता होगी. सुबह की असेंबली में स्कूल बैंड, परेड आदि का आयोजन होगा. यह कार्यक्रम अनुमंडल और जिला स्तर पर भी होगा. स्कूलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने वाली वैसी फिल्में दिखाई जायेगी, जिनमें स्वतंत्रता आंदोलन के साथ विकास को भी चित्रित किया गया हो. स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के लिए शिक्षक और विद्यार्थी संकल्प को दुहरायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >