रॉन्ग नंबर पर कॉल लगने से सांसत में होनहार छात्र!

राजपुर : राजपुर पंचायत की मुखिया रंजू देवी के पति सतीश सिंह व देवर मनीष सिंह को जान से मारने की धमकी देनेवाले की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. पुलिस ने बताया कि धमकी देनेवाला राजनडीह गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र शुभम कुमार है और वह छात्र है. उसने सेंट पॉल्स से पढ़ाई […]

राजपुर : राजपुर पंचायत की मुखिया रंजू देवी के पति सतीश सिंह व देवर मनीष सिंह को जान से मारने की धमकी देनेवाले की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. पुलिस ने बताया कि धमकी देनेवाला राजनडीह गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र शुभम कुमार है और वह छात्र है. उसने सेंट पॉल्स से पढ़ाई की है व सीबीएसइ में उसने 92 प्रतिशत अंक लाये.

छात्र पर मुखिया पति व उसके देवर को जान मारने की धमकी देने का आरोप लगा है. इस आरोप से गांव के लोग अचंभित हैं, क्योंकि वह गांव के होनहार छात्रों में शुमार है. वहीं दूसरी तरफ उसके पिता संजय सिंह व उसकी मां बबीता देवी का कहना है कि गलती से उसने मुखिया पति को कॉल कर दिया था. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उसके दोस्त मनीष के साथ उसका झगड़ा हुआ था. कच्ची उम्र थी, तो उसे लगा कि फोन कर धमकी दे देने से मनीष डर जायेगा. उनके मुताबिक, घटना के दिन उसने मनीष को ही फोन लगाया था,
लेकिन गलती से फोन मुखिया के भाई मनीष सिंह के पास चला गया व इस तरह उससे चूक हो गयी. उन्होंने यह भी कहा कि धमकी के बाद थानाध्यक्ष द्वारा फोन किये जाने को उसने मनीष के किसी दोस्त की हरकत समझ लिया व थानाध्यक्ष को भी अनाप-शनाप बकने लगा.
मुखिया व थानाध्यक्ष से माफी की गुहार : छात्र के माता पिता ने मुखिया व पुलिस से माफी मांगते हुए कहा कि वे उनके बेटे को माफ कर दें. घटना के बाद से ही वह मारा-मारा फिर रहा है. उन्होंने यह भी आशंका जतायी कि मानसिक दबाव में आकर वह कहीं आत्महत्या न कर ले. इस संबंध में थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह ने बताया कि पहले वे अपने आरोपित बेटे को थाना लेकर आयें. इसके बाद ही कुछ संभव होगा.
छात्र के खिलाफ शिकायत से ग्रामीण अचंभे में
पुलिस ने छात्र को थाने में हाजिर करने को कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >