Rashifal 7 November : मिथुन और वृश्चिक राशिवालों के लिए कल है ये अशुभ, जानें आपका दिन कैसे रहने वाला है

मेष से मीन राशिवालों के लिए कल का दिन वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन कल का दिन खुशनुमा बनाने के लिए एक बार राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

कल तारीख है 07 नवंबर 2022 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका कल का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका कल का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा कल का शुभ अंक, कैसा होगा कल का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मान-सम्मान मिलेगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा. दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है. नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं. यदि आप व्यापारी है तो दिन की शुरुआत तो अच्छी रहेगी और कई अच्छे अवसर भी हाथ में आएंगे लेकिन यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो यही लाभ हानि में बदल जाएगा.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- हरा

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यवसाय ठीक चलेगा.अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. बेचैनी रहेगी. विवादों से दूर रहना चाहिए. पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा.सरकारी अधिकारी अपने से उच्च अधिकारियों से बात करते समय सावधानी बरतें क्योंकि आज का दिन आपके लिए उतना ठीक नहीं है और कोई दुर्घटना घटित हो सकती है.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा.प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है. कार्य में विलंब के भी योग हैं. आर्थिक हानि हो सकती है.यदि आपका विवाह हो चुका है तो आज जीवनसाथी आपके ऊपर फैमिली प्लानिंग का दबाव डालेगा. उनकी बात आपको प्रसन्न तो करेगी लेकिन कही ना कही आप किसी शंका में रहेंगे.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- स्लेटी

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें. कार्य का विस्तार होगा.दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.यदि आप अपने लिए किसी रिश्ते की तलाश में है तो आज के दिन किसी के साथ सकारात्मक बातचीत तो शुरू होगी लेकिन वह परवान नही चढ़ पायेगी. ऐसे में आप पहले से ही सभी बाते शेयर ना करे और रिश्तो को समय दे.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- केसरी

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है आय बढ़ेगी.मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा. मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे. अनायास धन लाभ के योग हैं.स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन जल्दी सफलता हाथ नही लगेगी.यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी में लगे है तो आज के दिन पढ़ाई में मन कम लग पायेगा और अन्य गतिविधियों की और रुचि बढ़ेगी.

लकी नंबर-04

लकी कलर- नीला

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा. योजना फलीभूत होगी.नए अनुबंध होंगे. कष्ट होगा.पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी. कार्य में नवीनता के भी योग हैं.घर के किसी काम से अचानक से बाहर जाना हो सकता है. परिवार में किसी के साथ रिश्तो में भी दूरियां बढ़ सकती है जो आगे चलकर समस्या करेगी.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- पीला

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. प्रसन्नता बनी रहेगी.नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा. पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा.प्रेम संबंध में है और घर पर यह बात पता नही है तो आज के दिन किसी को इसकी सूचना लग सकती है. हालांकि यह आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- गुलाबी

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

शत्रु सक्रिय रहेंगे. कुसंगति से हानि होगी. व्ययवृद्धि होगी. लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें. किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा.कॉलेज में है तो किसी प्रोजेक्ट में फंस सकते है और उसको लेकर निराशा का भाव भी आएगा. किसी दोस्त के साथ अनबन भी हो सकती है जो आपका अहित करने का प्रयास करेगा.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- भूरा

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी. राज्यपक्ष से लाभ होगा.अपने काम से काम रखें. दांपत्य सुख प्राप्त होगा. बुरी खबर मिल सकती है.यदि आप किरयाने की दुकान चलाते हैं तो आज के दिन पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरते .

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी. आय में वृद्धि होगी. प्रमाद न करें. आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी.यदि आप नौकरी करते है और उसमे बदलाव का सोच रहे है तो रुक जाइये क्योंकि आज का दिन उसके लिए शुभ नही है.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- महरून

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी. यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे. परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी. पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है.यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में है तो किसी अपने के द्वारा आपके रिश्ते में दरार पैदा करने की कोशिश की जाएगी लेकिन आप उससे अनजान रहेंगे. ऐसे में अपने प्रेमी के ऊपर विश्वास बनाये रखे.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- आसमानी

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मेहमानों का आवागमन होगा. व्यय होगा. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. प्रसन्नता रहेगी. अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे. बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे.बच्चों को लेकर आशान्वित रहेंगे और उनके द्वारा पूर्ण सहयोग भी प्राप्त होगा.समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सभी आपको अच्छी नज़रो से देखेंगे.

लकी नंबर- 9

लकी कलर – संतरी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >