जिला नियोजनालय कार्यालय में कार्यशाला आज

श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के अंतर्गत 'निःशक्त जनों के लिए नियोजन सहायता' योजना के तहत जिले में दिव्यांग बेरोजगारों के लिए करियर संबंधित जानकारी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन हेतु जिला नियोजनालय, कार्यालय पूर्णिया में मंगलवार को समय 11:30 बजे पूर्वाह्न में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है.

पूर्णिया. श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के अंतर्गत ”निःशक्त जनों के लिए नियोजन सहायता” योजना के तहत जिले में दिव्यांग बेरोजगारों के लिए करियर संबंधित जानकारी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी एवं स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन हेतु जिला नियोजनालय, कार्यालय पूर्णिया में मंगलवार को समय 11:30 बजे पूर्वाह्न में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाना है. इसमें सहायक निदेशक,जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग,पूर्णिया,सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया, सिविल सर्जन, पूर्णिया, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में गहन जानकारी दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >