Purnia, मायके कटिहार में हादसे में घायल महिला की ससुराल पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत

मायके कटिहार में हादसे में घायल महिला की ससुराल पूर्णिया में इलाज के दौरान मौत

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट,

पूर्णिया शहर रामबाग की रहने वाली एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिसके बाद परिजनों में मातम पसर गया है. मृतका की पहचान रामबाग के निवासी हरिनंदन पासवान की पत्नी खुशबू देवी के रूप में हुई है. परिजन की माने तो दस दिन पहले अपनी मायके कटिहार जिले डूमर छोहर गयी हुई थी. जहां शुक्रवार की शाम में टेंपू से बाजार जाने के क्रम में गिर गयी. जिसे अनान फानन में परिजन व स्थानीय लोग बगल के समेली सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. यहां से फिर कटिहार मेडिकल रेफर किया. इसके बाद अच्छे उपचार के लिए पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां जीएमसीएच में इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं एक तरफ जहां मायके में बेटी की मौत की खबर से मातम छाया है तो वही दूसरी तरफ ससुराल रामबाग में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतका के दो मासूम बेटे अपनी मां की मौत की खबर से रो-रो कर बेहाल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >