अचानक पेटदर्द से महिला हुई बेहोश, पूर्णिया रेफर

पूर्णिया रेफर

भवानीपुर. प्रखंड क्षेत्र के सुपौली पंचायत अंतर्गत बभन चक्का वार्ड संख्या 3 में एक 25 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी का माहौल बन गया. तेज पेट दर्द के बाद महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे बीती देर रात आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भवानीपुर में भर्ती कराया. पीड़िता की पहचान मोहम्मद युसूफ की पत्नी आसमान खातून के रूप में हुई है. अस्पताल में मौजूद चिकित्सा प्राधिकारी डॉ. निखिल आनंद तथा एएनएम मंजू कुमारी और पिंकी कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक उपचार शुरू किया. इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >