शराब तस्करी में महिला गिरफ्तार

भवानीपुर

भवानीपुर. बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के मधवापुर निवासी भारती देवी को बलिया थाना कांड संख्या 76/22 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि 9 अप्रैल 22 को आरोपित घर से देसी शराब बरामद हुई थी. लेकिन यह भागने में सफल रही थी. उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >