दो आरोपित के बचाव में एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीण

किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या मामला

किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या मामला पूर्णिया. जिले के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या मामले में दो युवक की गिरफ्तारी को लेकर परिजन समेत महिखंड के दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी को आवेदन दिया. एसपी को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बीते 12 फरवरी को माधी पूर्णिमा था. उस दिन हमारे गांव के अधिकांश लोग गंगा स्नान के लिए गये हुए थे. गंगा स्नान के बाद ग्रामीण संध्या लगभग 7.30 बजे गांव लौटे.तब जाकर हम सभी लोगों को अमित मंडल, ग्राम नवटोलिया महिखंड के पुत्री काजल कुमारी की निर्मम हत्या होने की जानकारी मिली. दूसरे दिन 13 फरवरी को रात्रि में लगभग 12:00 बजे के बाद अजीत कुमार झा पिता स्व० प्रमोद झा, ग्राम महिखंड एवं मिठ्ठू सिंह पिता किशोर कुमार सिंह, ग्राम महिखंड को पुलिस यह कहकर घर से उठा ले गयी कि थाने में पूछताछ करेंगें. 14 फरवरी को हमलोगों को ज्ञात हुआ कि अजीत कुमार झा एवं मिठ्ठू सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. हम सभी ग्रामीण एक स्वर से इस घटना की कडे शब्दों में निंदा करते हैं. साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो यही मांग करते हैं. आगे कहा गया है कि किशोरी की हत्या के दिन माधी पुर्णिमा को अजीत कुमार झा एवं उनके बड़े भाई शेखर कुमार झा का बटेश्वर स्थान गंगा किनारे (थाना रंगडा, जिला नवगछिया) में मुंडन संस्कार था. मेरे पंचायत नाथपुर के महिला सरपंच के ससुर चुल्हो ठाकुर ने हीं दोनों का मुंडन किया.साक्ष्य के रूप में मोबाइल से लिया गया फोटो एवं विडियों इस पत्र के साथ संलग्न है. दूसरा आरोपी मिट्टू सिंह भी हत्या के दिन अपनी गाड़ी से अपनी माता कामनी देवी, पिता किशोर कुमार सिंह, बडी चाची सरोजनी देवी एवं छोटी चाची मुन्नी देवी एवं पडोसी शशिपाल ठाकुर के साथ एक ही गाड़ी में गंगा स्नान के लिए महादेवपुर घाट (थाना परबत्ता, जिला नवगछिया) गये थे. महादेवपुर घाट के पास जहान्वी चौक पर गाड़ी पार्क किया तथा गाड़ी पार्क करने के बाद जब गंगा स्नान के लिए घाट की तरफ जाने के क्रम में पुलिस चौंक के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मिठ्ठू सिंह का तस्वीर स्पष्ट दिखाई दे रहा है. साक्ष्य के रूप में मोबाइल से लिया गया फोटो एवं वीडियो इस पत्र के साथ संलग्न है. दोनो ही आरोपी का मोबाइल गिरफ्तारी के समय ही पुलिस ले गई. कहा गया है कि गांव के दोनों ही आरोपी युवक निर्दोष है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >