केनगर. प्रखंड के बनभाग चूनापुर पंचायत के डोरिया चूनापुर, बनभाग अवस्थित पीर अब्दुल्लाहशाह चिश्ती के उर्स को लेकर व्यापक उत्साह का माहौल है. मजार कमिटी के अध्यक्ष हाजी मो. शमसाद साहेब ने बताया कि इस उर्स में जिले भर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं. कमिटी की ओर से शनिवार की शाम 5 बजे चादरपेशी कर उर्स का आगाज कर दिया गया है . जो 16 फरवरी की शाम तक चलेगा. इस मौके पर मजार कमिटी के सचिव मो. गेसुल, कोषाध्यक्ष मो नईमुद्दीन के साथ नौजवान कमेटी के सदस्य कौनेन रजा, मो सुहान, मो सनाबूल, मो अबरार, मो शानु, मो. मूसा सहयोग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
