भवानीपुर. 11 पुड़िया स्मैक के साथ दो धंधेबाज को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी हासिल की. भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार के दिशानिर्देश पर पुअनि विकास कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे. भवानीपुर बस स्टैंड से सुदामा नगर जाने वाली सड़क पर पुलिस वाहन को देखकर दो व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के जवान हरिश्चद्र प्रसाद एवं जयप्रकाश पासवान के सहयोग से पकड़ लिया गया. दोनों की पहचान भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी गोपाल कुमार साह 30 वर्ष और नगर पंचायत भवानीपुर के पासवान टोला वार्ड संख्या 10 निवासी पवन कुमार भगत 21 वर्ष के रूप में हुई. तलाशी के क्रम में 11 पुड़िया स्मैक वजन 6.45 ग्राम व नगद बरामद हुआ. दोनों ने बताया कि स्मैक धमदाहा थाना क्षेत्र के सखुआ टोला निवासी खुशी मंडल से खरीदा था. थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने भवानीपुर थाना कांड संख्या 44 /25 दर्ज का अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. फोटो. 15 पूर्णिया 2- गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
