विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमौर

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थानाक्षेत्र के खाडी महीनगांव ओपी क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त एक बाइक पर सवार दो तस्कर को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार किया और 1.860 लीटर विदेशी शराब बरामद की. गिरफ्तार शराब तस्करों में शिवम कुमार उम्र 22 वर्ष साकिन रामनगर, मरकट्टा, राजगीर, नालंदा एवं संदीप कुमार यादव उम्र 18 वर्ष साकिन दुलालगंज, अमौर, पूर्णिया शामिल हैं. खाड़ी महीनगांव ओपी के प्रभारी की सूचना पर अमौर थाना के सअनि पंकज कुमार ने पुलिस बल के साथ दुलालगंज मदरसा के पास वाहन जांच के क्रम में गिरफ्तार किया. अमौर थाना में कांड संख्या 62/25 मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >