PURNIA : पूर्णिया में 12 घंटे में तीन सड़क हादसे में दो मौत, दो रेफर

पूर्णिया जिले में 12 घंटे के अंदर तीन सड़क हादसे हुए जिसमें दो लोगों की जान चली गयी, जबकि दो की हालत गंभीर बतायी गई है.

पूर्णिया के बनमनखी से रामदेव की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले में 12 घंटे के अंदर तीन सड़क हादसे हुए जिसमें दो लोगों की जान चली गयी, जबकि दो की हालत गंभीर बतायी गई है बनमनखी व रूपौली में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि अमौर में दो घायल हो गए. मृतकों में अजित कुमार मंडल (पिता–दिलीप मंडल) निवासी ग्राम खुखराहा, वार्ड संख्या-14, थाना फुलकाहा, जिला अररिया और पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के बघवा गांव के बुजुर्ग नागो मंडल शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया.इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अजित कुमार मंडल (पिता–दिलीप मंडल) निवासी ग्राम खुखराहा, वार्ड संख्या-14, थाना फुलकाहा, जिला अररिया के रूप में की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

घर आने के दौरान नागो मंडल हुआ हादसे का शिकार

टीकापट्टी थाना क्षेत्र के बघवा गांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर बघवा गांव के बुजुर्ग नागो मंडल की सड़क हादसे में मौत हो गयी .घटना के बारे में बताया जाता है कि गागो मंडल अपने घर आ रहा था. विपरीत दिशा से अज्ञात बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी जिससे बुजुर्ग की मौके परि मौत हो गयी. सुचना पाकर टीकापट्टी पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. घटना को लेकर परिजन का रो रोकर सदमे में है.

पूर्णिया के अमौर से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे 99 पर शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना हुई.भवानीपुर के पास हालापुर चौक के समीप एक अनियंत्रित बाइक ने खेत से घर लौट रहे एक वृद्ध को जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार और पैदल चल रहे वृद्ध, दोनों ही गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक सवार युवक एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था. इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई और पैदल चल रहे वृद्ध को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए.हादसे में घायल हुए व्यक्तियों में शाहबाज आलम (बाइक सवार)निवासी बेलका दलमालपुर बताया जा रहा है. बताया गया कि शाहबाज अमौर बाजार से अपना काम निपटाकर घर लौट रहा था. दूसरा मोहम्मद जलाल निवासी भवानीपुर, जलाल अपने खेत में मक्का समेटने के बाद पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अमौर रेफरल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज, पूर्णिया रेफर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >