चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, दो की तलाश

बैसा

बैसा. अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार व्यक्ति में अनगढ़ थानाक्षेत्र अनगढ़ गांव निवासी गौतम लाल सिंह एवं नितीश कुमार शामिल हैं. गिरफ्तारी के उपरांत दोनों व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. जबकि इस मामले से जुड़े दो व्यक्ति अनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अनगढ़ गांव निवासी काजल कुमार एवं किशनगंज जिला के कोचाधामन थानाक्षेत्र अंतर्गत शाहपुर खाड़ी टोला गांव निवासी अमरनाथ सिंह फरार हैं. फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >