पूर्णिया. पैक्स कर्मचारी संघ ने बीते शनिवार को पूर्णिया आए सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और वेतन की मांग उठायी. मंत्री श्री कुमार ने सम्बन्धित कमेटी की रिपोर्ट के बाद इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया. इससे पहले संघ की ओर से सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार एवं विधायक विजय खेमका को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. इससे पहले मंत्री श्री कुमार को प्रबंधकों के वेतन के लिए पूर्णिया पैक्स कर्मचारी संघ के सभी पंचायत के पैक्स प्रबंध को एवं पैक्स कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित मधुकर द्वारा पूर्णिया एवं बिहार के सभी पैक्स प्रबंधकों की समस्याओं के बारे में बताया गया. इस मौके पर मंत्री श्री कुमार ने बताया कि जिस तरह विकास मित्र को किसान सलाहकार को एवं टोला सेवक को वेतन दिए जाते हैं उसी तरह पैक्स प्रबंधक को भी वेतन दिये जाएंगे. अभी फिलहाल पैक्स के सभी प्रबंधकों को पैक्स के लाभांश से ही मेहनतनामा दिए जाते हैं. बिहार के अधिकतर पैक्स घाटा में चलने के कारण पैक्स प्रबंधकों को एक समान वेतन नहीं मिल पाता है जिससे सभी पैक्स में अनियमितता हैं यानी पैक्स बिहार सरकार के दिशा निर्देशानुसार चल रहे हैं लेकिन सभी पैक्स एक तरह के परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
