कैलू टोला में चूल्हे की चिंगारी से तीन घर जले, एक लाख नकद समेत लाखों की संपत्ति स्वाहा

बीकोठी प्रखंड के सुखसेना पूर्व पंचायत स्थित कैलू टोला में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर तीन घरों को जलाकर राख कर दिया. अग्निकांड में नकदी, अनाज, कपड़े, जेवरात और अन्य घरेलू सामान सहित लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई.

पूर्णिया के बीकोठी से रिपोर्ट :

बीकोठी. प्रखंड के सुखसेना पूर्व पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-2 कैलू टोला में मंगलवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. इस अग्निकांड में तीन परिवारों के तीन घर जलकर राख हो गए. आग में अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, जेवरात, महत्वपूर्ण कागजात तथा मकई बिक्री से प्राप्त एक लाख रुपये नकद सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई.

देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई आग

जानकारी के अनुसार मनोज मंडल की पत्नी शोभा देवी अपने घर में जलावन से खाना बना रही थी. इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी पास में रखे जलावन में लग गई. देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई. शोभा देवी और परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में स्थित शंकर मंडल तथा विनोद मंडल के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

आग पर काबू पाने का किया प्रयास

ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग पर काबू पाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग बुझायी जा सकी, लेकिन तब तक तीनों परिवारों के घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. पीड़ित मनोज मंडल ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही मकई बेचकर प्राप्त एक लाख रुपये बक्से में रखे थे, जो आग की भेंट चढ़ गए. इसके अलावा घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, जेवरात और अन्य जरूरी सामान भी नष्ट हो गया.

दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की

घटना की सूचना मिलते ही सुखसेना पंचायत की मुखिया सरिता देवी मौके पर पहुंचीं. उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया तथा प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. मुखिया ने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए अपने निजी कोष से तीनों प्रभावित परिवारों को तत्काल दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >