प्रतिनिधि, बनमनखी. प्रखंड के जियनगंज पंचायत के शर्मा टोल वार्ड नं 1 में मंगलवार को करीब 4 बजे के आसपास घर में आग लगने से तीन घर जल गये. पीड़ित राजेंद्र शर्मा के पड़ोसी राम सागर शर्मा ने बताया कि आग कैसे लगी किसी को ज्ञात नहीं है. बताया कि आग लगने से फूस के बने घर में रखे कपड़ा,गोदरेज,गोदरेज में रखे जमीनी कागजात,जेवरात यहां तक की खाने पीने, ओढ़ने तक का सामान नहीं बचा. देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें काफी तेज थी. आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन काबू नहीं पाया जा सका. सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. तब तक बहुत देर हो चुकी थी. तीनों घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. बताया कि घर में आग लगने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है. अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने बताया कि टेलीफोनिक माध्यम से सूचना मिली थी. सरकारी प्रावधान के अनुसार कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद पीड़ित व्यक्ति को सहायता राशि दी जायेगी. पीड़ित व्यक्ति को 20 हजार रुपये का आपदा राशि दी जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
