टोटो चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ाया, जमकर हुई पिटाई

जमकर हुई पिटाई

पूर्णिया. सड़क किनारे खड़ी एक टोटो चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. घटना शुक्रवार की दोपहर केहाट थाना क्षेत्र के रंगभूमि मैदान में हुई.टोटो के ऑनर रुईगोला माधोपाड़ा निवासी मोहम्मद असलम राजमिस्त्री का काम करता है. उन्होंने बताया कि कॉलेज चौक रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में वह सरिया का काम कर रहा था. इस दौरान वह अपना टोटो सड़क किनारे खड़ा कर दिया था. जैसे ही उनका टोटो लेकर चोर भागने लगा,उन्होंने देख लिया और शोर मचाते हुए पीछा करने लगे. चोर को रंगभूमि मैदान में टोटो के साथ पकड़ लिया.तब तक वहां काफी लोग जमा हो गये और चोर की पिटाई करने लगे. जब तक केहाट थाने की गश्ती पुलिस वहां पहुंची, तब तक चोर भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि चोरी कर ले जा रहे टोटो को उसके ऑनर के हवाले कर दिया गया है.पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर फरार हो चुका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >