गुलाबबाग के सरदार टोला के बंद घर में चोरी

सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सरदार टोला में चोरों ने एक बंद घर में सोने चांदी के जेवर व सामानों की चोरी कर ली.

पूर्णिया. सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग स्थित सरदार टोला में चोरों ने एक बंद घर में सोने चांदी के जेवर व सामानों की चोरी कर ली. गृहस्वामी रमण झा ने घटना के संबंध म���ं सादर थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित रमण झा ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ छठ पर्व को लेकर घर बंद कर अपने पैतृक घर गये हुए थे. चोरी की घटना की सूचना सोमवार की सुबह पड़ोसी ने फोन पर दी. चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर एलइडी टीवी, भरा हुआ गैस सिलेंडर, सोना-चांदी के जेवरात, पीतल की कलसी आदि बर्तनों की चोरी कर लिया. उसने बताया कि घर में हुई चोरी की सूचना सदर थाना पुलिस को फोन पर दिया गया. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >