मीरपुर हाट से बोसाक टोली जानेवाली सड़क जर्जर

बैसा प्रखंड अंतर्गत मीरपुर हाट से बोसाक टोली जानेवाली सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो गयी है.

बैसा. बैसा प्रखंड अंतर्गत मीरपुर हाट से बोसाक टोली जानेवाली सड़क की हालत अत्यंत दयनीय हो गयी है. इस सड़क के जर्जर होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. ग्रामीण सलमान, नदीम, फिरोज, सरवर और अफसर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सड़क का निर्माण कई वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उसके बाद से इसकी मरम्मत नहीं की गई है. इससे सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं, लेकिन जर्जर सड़क के कारण उन्हें भारी परेशानी हो रही है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >