पूर्णिया विवि में अंतर महाविद्यालय खेलकूद के शेष खेल इसी हफ्ते से होंगे शुरू

पूर्णिया विवि

पूर्णिया. पूर्णिया विवि की ओर से अंतर महाविद्यालय खेलकूद कैलेंडर 2025-26 के तहत 10 जुलाई 2025 से 22 जनवरी 2026 के बीच अंतर महाविद्यालय खेलकूद कराये जा रहे हैं. फुटबॉल से खेलकूद का आगाज हुआ था. फुटबॉल ( छात्र) , बैडमिंटन (छात्र व छात्रा) , वॉलीबॉल (छात्र व छात्रा) , योगा (छात्र व छात्रा) , टेबल टेनिस (छात्र व छात्रा) , शतरंज (छात्र व छात्रा) , कबड्डी (छात्र व छात्रा) , ताइक्वांडो (छात्र व छात्रा) ,हैंडबॉल का आयोजन हो चुका है. शेष बचे खेलों में पूर्णिया कॉलेज को एथलेटिक्स (छात्र व छात्रा) और हॉकी( छात्र व छात्रा ) का आयोजन करने की जवाबदेही है जो इसी हफ्ते से होने की संभावना है. क्रिकेट (छात्र ) एमएल आर्य कॉलेज में 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक होगा. जबकि वर्ष 2026 के प्रारंभ में बास्केटबॉल (छात्र व छात्रा) का आयोजन मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज में 8 जनवरी से 10 जनवरी के बीच होगा. आरएल कॉलेज माधवनगर को 20 जनवरी से 22 जनवरी तक खो-खो (छात्र व छात्रा ) का आयोजन करते हुए वार्षिक खेलकूद के समापन को यादगार बनाने की जिम्मेवारी वहन करनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >