Purnia : सड़क रखा था मक्का, स्कॉर्पियो की टक्कर में टेंपो चालक गंभीर

सड़क पर मक्का सुखाने और रात में उसी तरह फैले मक्का को ढक देने से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. प्रशासन की ओर से कारवाई किये जाने की चेतावनी भी बेअसर साबित हो रही है. बुधवार को भी पलसा पुल पर देर रात स्कॉपियो व टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में टेंपो चालक घायल हो गया.

पूर्णिया के अमौर से सुनील कुमार की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पलसा पुल पर देर रात एक स्कॉर्पियो और टेंपू में भिड़ंत हो गयी,जिसमें टेंपू सवार नसीरुद्दीन घर मच्छट्टा घायल हो गए. जिसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमौर लाया गया. उसके बाद इलाज के बाद उसे सीटी स्कैन के लिए पूर्णिया रेफर किया है.

सड़क पर मक्का रखने से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात स्कॉर्पियो बेकनिया से बागढर गांव जा रही थी. पलसा की तरफ से टेंपू रहा था. इसी बीच पलसा पुल पर मक्का रखा हुआ था. जिसके कारण टेंपू चालक स्कॉर्पियो में आकर टकरा गया. इस हादसे में टेंपू चालक घायल हो गया. उसे रेफरल अस्पताल अमौर लाया गया और प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया है. वही मौके पर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामला कु जांच की . स्कॉर्पियो को थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >