देर से स्कूल पहुंचे शिक्षक ने टोकने पर प्रभारी एचएम को पीटा

गोकुलपुर पंचायत

केनगर. कृत्यानंदनगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत अंर्तगत मध्य विद्यालय अलीनगर में देरी से स्कूल पहुंचे एक शिक्षक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक से मारपीट की. घटना बीते 10 जुलाई की है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर ठाकुर ने बताया कि रूपौली विधानसभा उप चुनाव के मतगणना कार्य को लेकर होने वाले प्रशिक्षण में जाने के लिए उन्होंने वरीय शिक्षक सुशील कुमार रजक को प्रभार दिया है. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उन्हें एवं विद्यालय शिक्षा समिति को मिल चुकी है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि मतगणना कार्य के उपरांत विद्यालय परिसर में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं कमेटी के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर मामले के समाधान की कोशिश की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >