श्रीनगर को मिली डिग्री महाविद्यालय की सौगात, प्रखंड स्तर पर उच्च शिक्षा का खुला नया द्वार

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया गया है. यह पहल स्थानीय विद्यार्थियों के लिए स्नातक की पढ़ाई को सुलभ बनाएगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर खोलेगी.

पूर्णिया : राज्य सरकार के सात निश्चय पार्ट-3 के तहत पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का बुधवार को समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया. राजकीय उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान परिसर के पूर्वी भाग में स्थित महाविद्यालय परिसर में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया उद्घाटन

डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मोहम्मद शाहनवाज आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी गनौर पासवान, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्रशेखर कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष दिनेश मेहता एवं भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष अखिलेश चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मोहम्मद शाहनवाज आलम ने की.

छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि अब तक प्रखंड के विद्यार्थियों को स्नातक की पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता था. प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय शुरू होने से विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे.

भागलपुर से मुख्यमंत्री ने किया राज्यस्तरीय शुभारंभ

बताया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन किया, जिसके बाद श्रीनगर में स्थानीय स्तर पर समारोह आयोजित किया गया.

इस अवसर पर लेखपाल विकास कुमार, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र कुमार, मुखिया नूतन देवी, सोनू जायसवाल, थानाध्यक्ष अमर कुमार, विश्वजीत मेहता, प्रभारी प्राचार्य रमन चंद्र झा, पंचायती राज पदाधिकारी अंजली कुमारी, राजस्व पदाधिकारी सौरभ कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे.

और पढ़ें : गोराडीह से सीएम सम्राट ने 211 डिग्री कॉलेजों का किया उद्घाटन, बोले- भागलपुर में खुलेगा एक और विश्वविद्यालय


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Shruti Kumari

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >