धमदाहा. मीरगंज थानाक्षेत्र के एसआई रामबाबू प्रसाद यादव ने पुलिस बल के सहयोग से किशन टोली गांव वार्ड नंबर 1 से 14.22 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. मंगलवार को प्रेस को संबोधित करते हुए मीरगंज थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि किशन टोली गांव के वार्ड नंबर एक से अमित कुमार को 14.22 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मीरगंज क्षेत्र में किसी प्रकार के नशे की तस्करी की सूचना यदि मिलती है तो जल्द ही छापेमारी की जाएगी और तस्कर को गिरफ्तार किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
