PURNIA : पूर्णिया में घर से स्कूल जाने दौरान सातवीं कक्षा का छात्र लापता, परिजनों ने लगायी गुहार
पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानाक्षेत्र में स्कूल जा रहे सातवीं कक्षा के एक 12 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है.
पूर्णिया के जानकीनगर से नितेश राय की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के जानकीनगर थानाक्षेत्र में स्कूल जा रहे सातवीं कक्षा के एक 12 वर्षीय छात्र के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित परिजनों ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन दिया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत नगर पंचायत जानकीनगर राजपूत टोला वार्ड नंबर -05 निवासी 12 वर्षीय छात्र मनीष कुमार सिंह पिता रंजीत कुमार सिंह कल सुबह 7 बजे अपने घर से पैदल रोजाना की तरह शांति शिक्षा निकेतन चोपड़ा बाजार स्कूल के लिए निकला.शांति शिक्षा निकेतन चोपड़ा बाजार की छुट्टी होने के दो घंटे बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन की. पता चला कि स्कूल नहीं पहुंचा.नाते-रिश्तेदारों, शुभचिंतकों के यहां भी पता किया.परंतु उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया है. पीड़ित के पिता रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि उसके गायब होने के बाद राजकीय सहायक रेल थाना पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनमनखी को भी मौखिक सूचना दी गई है.इधर -छात्र रहस्यमय तरीके से गायब होने के बाद परिजनों को कोहराम मच गया है.इस बाबत जानकीनगर थानाध्यक्ष परिक्षित पासवान ने बताया कि छात्र के पिता ने लिखित आवेदन दिया है. मामले की जांचोपरांत अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.