पूर्णिया.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला थाना में हिफाजत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके तहत महिला थाना में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई. एसपी स्वीटी सहरावत बतौर मुख्य अतिथि हिफाजत कार्यक्रम में शामिल हुईं. हिफाजत कार्यक्रम को लेकर महिला थाना परिसर दुल्हन की तरह सजा नजर आया. इसमें बड़ी तादात में पुलिसकर्मी, विशिष्टजन और आम लोग शामिल हुए.महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी ने पुष्प गुच्छ देकर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसपी स्वीटी सहरावत और विशिष्ट अतिथि एएसपी आलोक रंजन, सदर डीएसपी ज्योति शंकर, ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी प्रतिष्ठित महिलाएं भी शामिल हुईं.एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर पुलिस पूरी तरह संवेदनशील है. समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत जरूरी हैं.उन्होंने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज को भी उनके सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए.
महिला दिवस पर महिला थाना में हिफाजत कार्यक्रम का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महिला दिवस पर महिला थाना में हिफाजत कार्यक्रम का आयोजन