पूर्णिया. बिहार शिक्षक एकता मंच पूर्णिया जिला संयोजक सह बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने चेतावनी दी है कि अगर अगर विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हुआ तो बिहार शिक्षक एकता मंच आक्रोशपूर्ण आंदोलन के लिए बाध्य होगी. उन्होंने जारी बयान जारी में बताया कि जिले के विशिष्ट शिक्षकों को योगदान तिथि से अभी तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है. इसको लेकर पूर्व में भी आवेदन के माध्यम से शिक्षा विभाग के अधिकारी को प्राण जनरेट, वेतन निर्धारण एवं वेतन भुगतान को लेकर अवगत कराया गया है लेकिन समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है. इसी कड़ी में पुनः मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया को आवेदन के द्वारा पुनः विशिष्ट शिक्षकों का वेतन का अविलंब भुगतान करने के लिए प्राण जनरेट में तेजी लाया जाय तथा वेतन निर्धारण किया जाय. इस मौके पर घनानंद मंडल, राजीव रंजन भारती, अरुण आरुणि, राजाराम पासवान ,अभिषेक पंकज , नीरज, पंकज जयसवाल,अरुणाभ मिश्रा चंदन कुमार राजेश शकील संत कुमार देव नरुत्तम कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
