रौशनगंज मजार पर रूपौली विधायक ने की चादरपोशी

भवानीपुर

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के रौशनगंज स्थित प्रसिद्ध सैयद शाह रौशन अली अलकदारी के मजार पर विधायक शंकर सिंह ने शनिवार की देर संध्या चादरपोशी कर आम जनता के लिए अमन सुखचैन की दुआ मांगी. चादरपोशी के बाद उर्स उत्सव के सज्जादानशीन के साथ चर्चा की . विधायक शंकर सिंह ने कहा कि जनता की सुख शांति ही मेरी सुख शांति है. मैं हमेशा क्षेत्र का विकास एवं आम जनता में शांति चाहता हूं. जहां शांति है वहीं विकास है. इधर, उर्स उत्सव की शांति व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार की ओर से भवानीपुर थाना में कार्यरत पुअनि मनोज कुमार साह दलबल के साथ मुस्तैद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >