अभियान के सात दिन बाद ही फिर हुआ सड़क का अतिक्रमण

भवानीपुर

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रशासन द्वारा हटाया गया अतिक्रमण महज सात दिनों में ही दोबारा कायम हो चुका है. अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए न केवल पहले से खाली करायी गयी जगहों पर फिर से कब्जा जमा लिया है, बल्कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से होटल भी खोल लिया है. भवानीपुर बस स्टैंड स्थित मुख्य चौराहे पर सड़क किनारे किए गए इस नए अतिक्रमण के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क सिकुड़ने से जाम की स्थिति बन रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही धमदाहा के एसडीएम अनुपम एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने भवानीपुर बस स्टैंड के समीप अवैध अतिक्रमण हटाया था. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे बने कई अस्थायी ढांचों को हटाया गया था और जगह को खाली कराया गया था. प्रशासनिक कार्रवाई के महज एक सप्ताह बाद ही अतिक्रमणकारियों ने दोबारा उसी स्थान पर कब्जा कर होटल खोल लिया है. इस बाबत भवानीपुर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने बताया कि इसको लेकर भवानीपुर थाना को पत्राचार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष से अवैध अतिक्रमण हटाने और उसपर ध्यान रखने के लिए पत्राचार भी किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >