आम रास्ता की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार

श्रीनगर

श्रीनगर. जगेली पंचायत के ओड़िआ गांव निवासी मोहम्मद तबरेज आलम समेत पांच लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर आवेदन देकर ओड़िया गांव बिहार सरकार आम रास्ता के भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर जिला पदाधिकारी से गुहार लगायी है. बताया कि इस भूमि की समस्या को लेकर पूर्व में अंचल अमीन द्वारा मापी की गयी थी .इस मामले में अंचल कार्यालय श्रीनगर में एक वाद वाद भी चला था. इसके उपरांत अनुमंडल प्रशासन ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया. इसके बावजूद भी आज तक भूमि अतिक्रमित है. आरोप है कि उसका नामांतरण भी हो गया है. इस संबंध में बीते दिनों पूर्णिया में भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा के जनता दरबार में भी एक आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >