अग्निपीड़ितों को अंचल कार्यालय में दी गयी राहत सामग्री

बैसा

बैसा. रौटा थानाक्षेत्र के सिरसी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 में बीते दिनों हुई अगलगी में अंचल प्रशासन ने मंगलवार को पीड़ित परिवारों को तात्कालिक राहत उपलब्ध करायी. अंचल कार्यालय परिसर में अग्निपीड़ित फजलुर रहमान तथा उनके पड़ोसी लजिमान के परिवार को प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया. ताकि वे अस्थायी रूप से अपने रहने की व्यवस्था कर सकें. जानकारी के अनुसार 07 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे अचानक लगी आग में फजलुर रहमान का एक आवासीय घर और एक मवेशी घर पूरी तरह जलकर राख हो गया था. इस घटना में पीड़ित को करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. वहीं इसी घटना में उनकी पड़ोसी लजिमान, पति स्वर्गीय मोहम्मद इसराइल आलम का भी एक आवासीय घर और एक मवेशी घर जल गया. उन्हें लगभग दो लाख पचास हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ. अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि जांच प्रतिवेदन तैयार कर आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी. इस मौके पर उप प्रमुख फिरोज आलम एवं अंचल नाजिर राकेश कुमार मौजूद रहे. उप प्रमुख फिरोज आलम ने कहा कि अग्निपीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >