चोरी मामले में नगद के साथ आरोपित गिरफ्तार

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी .सरसी थानाक्षेत्र के बुढ़िया गोला चौक के एक दवा दुकानदार की दुकान से चोरी की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस बाबत एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि दवा दुकानदार ने थाना में आवेदन दिया था. वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार एसडीपीओ सुबोध कुमार के नेतृत्व में पुअनि आयुष राज, सरसी थाना एवं क्यूआरटी जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल मो. अखलाक ग्रामअखतियारपुर, सरसी को गिरफ्तार किया . घर की तलाशी लेने पर चोरी किया गया 25900 रुपये नगद बरामद किया गया .अपराधी के विरुद्ध विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में पुअनि आयुष राज, सअनि सूरज कुमार, हवलदार सत्येन्द्र प्रसाद राय, सिपाही संतोष राम, क्यूआरटी बनमनखी अनुमण्डल सिपाही रौशन कुमार, क्यूआरटी, बनमनखी अनुमंडल, सिपाही विद्व कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >