राकेश कुमार ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया. बीस सूत्री कार्यक्रम एंव क्रियान्वयन समिति के सदस्य एवं पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य राकेश कुमार ने दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है.उन्होने भेजे गये इस्तीफा पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें इन दोनो पदों पर मनोनीत किया था. अब जबकि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में उनका इन पदों पर बने रहना कहीं से उचित नहीं है. मेरी आस्था नीतीश कुमार के सिद्धांत पर है. नीतीश जी एक अभिभावक की तरह हैं.पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश जी के साथ हम ने राजनीति 1994 से शुरुआत की और अभी तक राजनीति और समाजिक कार्य करते रहे हैं. राजनीति जीवन मे जो सम्मान और स्नेह नीतीश जी ने दिया वह अनमोल है. राजनीति जीवन मे उतार-चढ़ाव होता रहता है. मै सामाजिक और राजनीति क्षेत्र मे सदैव कार्य कर रहे है और करते रहेगें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >