शिव शिष्यता की जननी राजमणि दीदी नीलम आनंद के 74 वां जन्म दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

पूर्णिया के बनमनखी में शिव शिष्यता की जननी राजमणि दीदी नीलम आनंद के 74वें जन्मदिवस पर एक बड़े वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया. इस अवसर पर 500 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया.

पूर्णिया : जिले के बनमनखी प्रखंड अंतर्गत सहुरिया सुभाय मिलिक पंचायत के विभिन्न संस्थानों और गांवों में शिव शिष्यता की जननी राजमणि दीदी नीलम आनंद के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर शिव शिष्यों ने वृक्षारोपण अभियान चलाया. इस दौरान जागरूकता रैली और भव्य झांकियां भी निकाली गईं. कार्यक्रम में लगभग 500 फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया.

शिव शिष्य गौरव आनंद ने बताया कि बनमनखी प्रखंड की सभी पंचायतों और नगर पंचायत जानकीनगर में 27 जुलाई तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को शिव चर्चा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है.

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज गुप्ता, फूल कुमार, पिंकू कुमार, रघुनाथ कुमार, उमाशंकर कुमार, मुकेश कुमार, सुमन कुमार, सिकंदर कुमार, गौरव पासवान, रंजू कुमारी, बबिता कुमारी, सुनीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, चांदनी कुमारी, गुंजन कुमारी, रीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >