पूर्णिया में घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल, बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी

Purnea Weather Alert: पूर्णिया में आज मौसम अचानक करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने भारी बारिश, मेघगर्जन और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में घर से निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें.

पूर्णिया से अखिलेश चंद्र की रिपोर्ट

Purnea Weather Alert: पूर्णिया में मंगलवार को कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो पहले मौसम का हाल जान लेना जरूरी है. मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह से आसमान में मनसूनी बादलों की घेराबंदी दिख रही है, जिससे दिनभर मौसम खराब रहने के आसार हैं.

सुबह से छाए मनसूनी बादल, कभी भी हो सकती है बारिश

मंगलवार की सुबह पूर्णिया में आसमान पर घने मनसूनी बादलों का कब्जा दिखा. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले के कई इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका बनी हुई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून सक्रिय होने के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हो सकता है.

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. तेज हवा के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जतायी गयी है. ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गयी है.

इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा

Purnea Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्णिया जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि मेघगर्जन और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और जलाशयों के आसपास जाने से बचें. किसान और खेतों में काम करने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें.

सावधानी ही बचाव, मौसम बिगड़ने पर तुरंत लें सुरक्षित ठिकाना

विशेषज्ञों का कहना है कि खराब मौसम के दौरान यदि आप खुले में हैं तो तुरंत किसी सुरक्षित भवन में शरण लें. मोबाइल फोन का उपयोग खुले स्थान पर कम करें और बिजली उपकरणों से दूरी बनाकर रखें. मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर लगातार नजर बनाए रखें.

इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >